फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस अगस्त तक गन्ना भुगतान का अल्टीमेटम

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट सभागार में गन्ना भुगतान के संबध में बैठक लेती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दस अगस्त तक गन्ना भुगतान का अल्टीमेटम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने किसानों का समस्त भुगतान 10 अगस्त तक करने का अल्टीमेटम दे दिया है। जिले की चीनी मिलों पर किसानों का 547 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें सिर्फ भैसाना मिल पर 334 करोड़ रुपये बकाया हैं।
डीएम ने गन्ना भुगतान को लेकर जिले की समस्त चीनी मिलों के प्रबंधकों और गन्ना विभाग के अधिकारियों की कलक्ट्रेट में बैठक ली। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि जिले की आठ शुगर मिलों में 3246 करोड़ रुपये के गन्ने की पेराई हुई। मिलों ने इसके सापेक्ष 2698 करोड़ रुपये का भुगतान किया है जबकि अभी किसानों का 547 करोड़ रुपये बकाया है। जिले में कुल 83.13 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। अकेली भैसाना चीनी मिल पर ही आधे से अधिक 334 करोड़ बकाया है। खतौली चीनी मिल पर 44 करोड़ 95 लाख, तितावी पर 43 करोड़ 17 लाख, मंसूरपुर पर 38 करोड़ 36 लाख, मोरना पर 59 करोड़, खाईखेड़ी पर 23 करोड़ 84 लाख, रोहाना पर चार करोड़ 45 लाख बकाया है। टिकौना समस्त 100 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि जिन चीनी मिलों पर बकाया है वह दस अगस्त तक हर हाल में भुगतान कर दें। खतौली और मंसूरपुर मिल के उपाध्यक्ष ने बताया कि दस अगस्त तक समस्त भुगतान कर दिया जाएगा। तितावी और रोहाना ने अगस्त के प्रथम सप्ताह में पूर्ण भुगतान करने की बात कही। खाईखेड़ी के प्रतिनिधि ने 30 अगस्त तक भुगतान की बात कही। चीनी मिल खाईखेड़ी के प्रतिनिधि को डीएम ने निर्देशित किया गया कि वह 15 अगस्त तक संपूर्ण अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करें। चीनी मिल मोरना के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि आठ करोड़ 53 लाख की धनराशि शीघ्र आने की संभावना है। चीनी की बिक्री कर जल्द भुगतान कराया जाएगा। डीएम ने प्रधान प्रबंधक से शीघ्र भुगतान कराने के लिए कहा। भैसाना चीनी मिल के उपाध्यक्ष से कहा कि वह चीनी बिक्री के अलावा अन्य स्रोतों से भी भुगतान कराए।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि चीनी मिलें टैगिंग के आदेशों का पूर्णत: अनुपालन नहीं कर रही हैं। डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में डा. अशोक कुमार अध्यासी चीनी मिल खतौली, एके दीक्षित अध्यासी चीनी मिल मंसूरपुर, कमल रस्तोगी प्रधान प्रबंधक चीनी मिल मोरना, धीरज कुमार महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल तितावी, नरेश कुमार महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल रोहाना, संजीव कुमार महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल खाईखेड़ी, बलधारी सिंह महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल मंसूरपुर, देवेंद्र कुमार महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल भैसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिपेयर का कार्य पूर्ण करें मिलें
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सभी चीनी मिलों को रिपेयर का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर तक सभी चीनी मिलें चलने के लिए तैयार होनी चाहिए। अक्तूबर के अंत तक सभी चीनी मिलों में पेराई के नए सत्र का शुभारंभ होना है।

मुजफ्फरनगर के कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में मौजूद शुगर मिलों के प्रतिनिधि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें