फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सितंबर की महापंचायत में भाग लेगा त्यागी समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
26 की महापंचायत में भाग लेगा त्यागी समाज
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव पुरा में पूर्व प्रधान सुभाष त्यागी मुबारिकपुर की अध्यक्षता में 26 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली हिंद मजदूर किसान समिति की महापंचायत में भाग लेने के लिए समर्थन जुटाया गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को जीआईसी मैदान मुजफ्फरनगर में हिंद मजदूर किसान समिति के तत्वावधान में किसानों की मांगों के समर्थन में महापंचायत आयोजित की जाएगी। हिंद मजदूर किसान समिति के प्रेरणास्रोत चंद्रमोहन, किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह, गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह आदि का मार्गदर्शन मिलेगा। बैठक में क्षेत्र के 14 गांव के लोगों ने बैठक में पहुंचने के लिए अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर संजीव त्यागी, अशोक त्यागी, नरेंद्र त्यागी, रमन, रामदत्त त्यागी, राम भूल, शोभाराम, कालू राम त्यागी, देवेंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें