फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्रा को ले गए दो युवक, छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा को भाई का एक्सीडेंट का हवाला देते हुए दो युवक अपने साथ ले गए। उसके साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करते हुए उसका वीडियो बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने व परिजनों को जान से मारने की धमकी भी मिली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन मुजफ्फरनगर डिग्री कॉलेज की बीए की प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह प्राइवेट बस से स्कूल जाती है। तीन दिन पूर्व उसकी बहन स्कूल से बस में सवार होकर घर लौट रही थी। भोपा कस्बे के बस स्टैंड पर क्षेत्र के ही गांव निवासी दो युवक रुद्र व अमन उसे मिले। दोनों ने उसकी बहन से कहा कि तेरे भाई का एक्सीडेंट हो गया है, वहां जा रहे हैं, तुम भी चलो। भाई के एक्सीडेंट की बात सुनकर वह उनके साथ चली गई। दोनों युवक उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। उसका वीडियो भी बना लिया।
वह किसी तरह उनसे बचकर घर पहुंची। आरोपियों ने घटना का जिक्र करने पर परिवार सहित बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि अगर आरोपियों ने और अधिक हरकत की तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें