फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फायरिंग व धारदार हथियार के हमले में दो युवक घायल

विज्ञापन
बुढ़ाना। फायरिंग की सूचना पर कुतुबपुर दताना गांव में पहुंची पुलिस। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बुढ़ाना। कुतुबपुर दताना गांव में पुरानी रंजिश में दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज व फायरिंग हो गई। फायरिंग व धारदार हथियार के हमले में दोनों युवक घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को मेरठ चिकित्सालय में भर्ती किया गया हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतुबपुर दताना में सुबह करीब 9 बजे मोनू (26) खेत जोतने के बाद ट्रैक्टर लेकर गांव में आ रहा था। गांव में घुसते ही मोनू का पारूल (30) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली गलौज के बाद फायरिंग हो गई।
ग्रामीण अपने घरों में घुस गए। आरोप है कि मोनू ने गोली चलाई जिससे पारुल घायल हो गया। वहीं पारूल ने भी धारदार हथियार से हमला किया तो मोनू घायल हो गया। दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे और तब दोनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजय ने बताया कि हमले के कारण की अधिक जानकारी नही है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें