पुलिस हिरासत में दो मुंहे सांप की तस्करी करने के आरोपी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दोमुंहे सांप के साथ दो युवक दबोचे
भोपा (मुजफ्फरनगर)। वन्यजीव क्षेत्र सीकरी के जंगल से दो मुंहे सांप को पकड़कर तस्करी के लिए ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी होंडा सिटी कार में थे, जिन्हें गंगनहर पटरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान एसआई चंद्रपाल सिंह ने सूचना के आधार पर पकड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार में मिले कपड़े के थैले में एक दोमुंहा सांप मिला। आरोपियों में संदीप निवासी नजफगढ़ दिल्ली और प्रवेश निवासी सतपुरा, मोदीनगर शामिल हैं, जिन्होंने पूछताछ में सांप को तस्करी के लिए पकड़ने की जानकारी देते हुए बताया कि इस सांप का इस्तेमाल तंत्र क्रिया में किया जाता है। सूचना पर वन रक्षक प्रवेश छिल्लर मौके पर पहुंचे और सांप को कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।