फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसाना शुगर मिल में दो श्रमिकों की मौत

विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में आर्थिक सहायता की मांग को लेकर चीनी मिल परिसर में बैठे भैसाना गांव के ग्र? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भैंसाना शुगर मिल में शनिवार शाम तकनीकी खामी से खौलते पानी से भरा क्रिस्टलाइजर गिरने से वहां काम कर रहे दो श्रमिकों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए शव मिल परिसर में रखकर धरना दे दिया।
विज्ञापन

भैंसाना में चीनी को साफ करने के लिए बनाए गए खौलते पानी का क्रिस्टलाइजर शनिवार शाम करीब चार बजे तकनीकी खामी से अचानक जमीन पर गिर पड़ा। घटना के समय क्रिस्टलाइजर पर दो मजदूर काम कर रहे थे, जो उसके नीचे ही दब गए। इनमें गांव भैंसाना निवासी लुकमान (35) और जनपद हाथरस निवासी सत्यवान (40) शामिल थे। तत्काल राहत कार्य शुरू कर सत्यवान को क्रिस्टलाइजर के नीचे से निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, लुकमान का शव क्रिस्टलाइजर के नीचे से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही गांव भैंसाना से बड़ी संख्या में ग्रामीण शुगर मिल में जा पहुंचे और लुकमान का शव कब्जे में लेकर वहीं रखते हुए मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर धरना दे दिया। सूचना पर एसडीएम कुमार भूपेंद्र व सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। देर शाम तक मिल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच आर्थिक सहायता को लेकर वार्ता चल रही थी।

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में भैसाना चीनी मिल में गिरा क्रिस्टलाईजर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें