मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव न्याजूपुरा स्थित मस्जिद में ठहरे 12 विदेशी जमातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर रात इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के पश्चात पुलिस ने उस मस्जिद में निगरानी बढ़ा दी है, जिसमें इन विदेशी जमातियों को होम क्वारंटीन किया गया है। गौरतलब है कि निजामुद्दीन मरकज के कोरोना कनेक्शन के बाद जिले भर में जमातियों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसमें नेपाली मूल के इन जमातियों की उपस्थिति का पता चला था।