फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
भोपा थाने पर मौजूद कासमपुरा के ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्कूल को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गुरुद्वारे में संचालित स्कूल को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली - गलौज मारपीट में तब्दील हो गई। घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर पहुंचकर एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरा निवासी भाजपा नेता सतनाम बंजारा ने बताया कि गांव के एक परिवार ने गुरुद्वारे में स्कूल चलाने के नाम पर अवैध कब्जा कर रखा है। अरसे से चले आ रहे विवाद में कई बार पंचायत में निपटाने का प्रयास किया गया। लेकिन मामले में हल नहीं हो पाया। वादी सतनाम बंजारा का आरोप है कि दूसरे पक्ष के हमलावरों ने उनकी मॉ के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित सतनाम ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई। उधर, दूसरे पक्ष बचन सिंह ने भी सतनाम पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया हैं। पुलिस ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें