फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों ने गंवाई जान

Sat, 30 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/मोरना। भोपा रोड पर बस अड्डे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मजलिसपुर तौफीर रोड पर ट्रैक्टर-टॉली से टकराने के बाद युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा हो गया।

कांधला क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव निवासी जनेश्वर दयाल (45) पुत्र बारुमल बाइक से शहर में घर के काम से आया था। भोपा रोड पर बस अड्डे के पास उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दोनों बाइक सवार तीन लोग गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना देकर पुलिस बुलाई।
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान बारुमल ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बाइक सवार अलमासपुर निवासी राज और कौशल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने हादसे की जानकारी देकर मृतक के परिजन बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, रामपुरी चौराहे पर बाइक से जा रहा अंसारी रोड निवासी आदित्य कार की चपेट में घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, मोरना में बिजनौर के थाना दीपापुर के गांव सलेमपुर निवासी राजेंद्र (28) पुत्र साधुराम अपने साले कपिल के साथ भोकरहेड़ी लक्सर मार्ग से हरिद्वार से जा रहा था। भोपा थानाक्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर रोड पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई।

सिर में चोट लगने से राजेंद्र की मौके पर मौत हो गई। कपिल घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को मोरना पीएचसी भिजवाया।

उधर, भोकरहेड़ी मोहल्ला लकुपुरा निवासी दिलशाद (40) और कर्मबीर बाइक पर मजालिसपुर जा रहा था। सोनाली नदी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दोनों गिरे। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर गिरा ट्रक
मुजफ्फरनगर। भोपा फ्लाई ओवर से शनिवार को ट्रक गुजर रहा था। इस दौरान चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे शिवपुरी कॉलोनी की तरफ के रास्ते पर गिरकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे को भांप चुका चालक ट्रक से पहले ही कूद चुका था। पलटने से ट्रक की बॉडी और इंजन अलग हो गए। इस दौरान एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय नीचे की सड़क पर कोई नहीं था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

क्रेन मंगवाई गई और ट्रक को मार्ग से हटवाकर ट्रैफिक सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें