फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मां की दवाई लेकर लौट रहे युवक सहित दो लोगों की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवाली की रात में थाना सिविल लाइन क्षेत्र से थाने से कुछ दूरी पर मां की दवाई लेकर लौट रहे उत्तरी सिविल लाइन निवासी सचिन (40) की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जबकि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर पानीपत खटीमा हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के चौकीदार बिजनौर निवासी संजय (40) की सड़क पार करते मौत हुई है।
विज्ञापन

उत्तरी सिविल लाइन निवासी युवक की मां बीमार चल रही है। दिवाली की देर रात मां की दवाई लेकर बाइक पर घर लौटते समय मालवीय चौराहे पर ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर शेरनगर के पास पेट्रोल पंप का चौकीदार बिजनौर के कस्बा बढ़ापुर निवासी युवक रात में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे बाइक ने टक्कर मार दी। उसकी हादसे में मौत हो गई। दोनों हादसों में मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। सीओ नई मंडी रुपाली राय ने बताया कि नंबर के आधार पर बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें