फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में हादसों का कहर, लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 15 Jan 2024 01:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर निवासी परिवार के सदस्य ऑल्टो कार से देहरादून जा रहे थे। इसी बीच पुरकाजी बाईपास पर ज्यादा कोहरा होने के कारण अलमासपुर निवासी चालक संदीप (41) कार को साइड में खड़ी करके शीशा साफ कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप उछल कर सड़क पर गिर गया। 

विज्ञापन


बताया गया कि सिर में चोट लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुरकाजी पीएचसी पर लाई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: घने कोहरे से थमी रफ्तार, बर्फीली हवाओं से कांपा वेस्ट यूपी, न्यूनतम पारा पहुंचा 2.9 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी सड़क दुर्घटना में पुरकाजी लक्सर हाईवे पर एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पुरकाजी निवासी वसीम व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया, जहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, उपचार के दौरान वसीम की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: UP: मुनव्वर राणा के निधन से वेस्ट यूपी में छाया शोक, पूरी दुनिया में थी मकबूलियत, कभी भूल नहीं पाएंगे लोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें