फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के फरार दो आरोपी और गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। अंबेहटा शेखां गांव के जंगल में सोमवार रात गोकशी करते समय फरार हुए वांछित आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत द्वारा जेल भेजा गया।
गौरतलब है कि देवबंद पुलिस ने सोमवार रात्रि जानकारी पाकर अंबेहटा शेखां के जंगल में महेश पुत्र राजवीर की ट्यूबवेल के समीप गन्ने के खेत में छापा मारकर गोकशी करते तसलीम पुत्र तौफीक निवासी बैरून कोटला और सभासद पति असजद पुत्र मुर्तजा निवासी मोहल्ला अबुलमाली को गिरफ्तार किया था। उनके साथी साजिद पुत्र यूनुस और सरताज पुत्र नविया निवासी अंबहेटा शेखां समेत तीन आरोपी फरार हो गए थे। उन्हें बाद में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को फरार आरोपी साजिद व सरताज को गांव अंबेहटा शेखां से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर, सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें से चार गिरफ्तार कर लिये। वहीं, एक अज्ञात आरोपी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें