फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दिल्ली-दून हाईवे पर दो डबल डेकर बस पलटीं, हादसे में एक की मौत; 25 घायल

Sat, 06 Jul 2024 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खतौली में भंगेला चेकपोस्ट के पास अनियंत्रित होकर दो डबल डेकर बस खाई में पलट गईं। हादसे में अलीगढ़ के रहने वाले चालक रामगोपाल (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम भी लग गया। आसपास के लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य किया।
विज्ञापन


जयपुर से सहारनपुर और हरिद्वार के लिए जा रही दो अलग-अलग बस पलट गईं। आगे चल रही बस ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई, पीछे चल रही बस का चालक भी नियंत्रण खो बैठा। दोनों बस खाई में गिर जाने के कारण चीख-पुकार मच गई। 

हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। भंगेला और आसपास के लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में अलीगढ़ के हरदुआ गंज का रहने वाले चालक रामगोपाल की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सहारनपुर के नानौता के रहने वाले सात यात्री घायल हो गए। दूसरी बस में सवार राजस्थान के राजसमद के  नारायण लाल, कैसर,  डॉली निवासी कुमेरा खेडा, हेमलता समेत 25 यात्रर घायल हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें