फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में नामजद दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या में नामजद दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। भाई की ससुराल आए युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी दो भाइयों को चरथावल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से आला कत्ल लोहे की सब्बल बरामद हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने बताया कि गत सात जून को सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी गौरव पुत्र अमरीश अपने भाई मोहन की ससुराल गांव बिरालसी आया था। युवक की भाभी रेणु पुत्री विजयपाल की कैंसर से पीड़ित होने के कारण मायके में मृत्यु हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गौरव अपने बहनोई के साथ भाभी की मृत्यु के बाद भतीजे को लेने बिरालसी आया था। कैंसर की बीमारी और रुपयों के लेन देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में विजयपाल ने अपने तीनों पुत्रों के साथ मिलकर गौरव पर सब्बल से हमला कर दिया और गांव के बाहर गड्ढे में डाल दिया था। अस्पताल ले जाने पर नाजुक हालत में उसको मेरठ रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मेरठ में मौत हो गई थी। मामले में नामजद आरोपी विजयपाल के पुत्र अंकित और राहुल को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सब्बल बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें