फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेज एक के लिए प्रस्तावित ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मजदूर की मौत, चार घायल

Sat, 16 Dec 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगनहर पटरी पर अटल आवासीय विद्यालय के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

- घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक लगाए रखा जाम जाम
फोटो खबर

संवाद न्यूज एजेंसी

भाेपा (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी पर अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को नहर पटरी पर रखकर जाम लगाकर मुआवजे की मांग की। सीओ देवव्रत वाजपेई ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

भोपा निवासी मजदूर जसबीर उर्फ काला (32), मूर्ति, माया, अफसाना, आशिया, गुलशेर, अलताफ शुक्रवार को अकील की ई-रिक्शा से जौली गांव के निकट गंगनहर पटरी पर निर्माणाधीन एक फैक्टरी में मजदूरी करने जा रहे थे। अटल आवासीय विद्यालय के निकट पीछे से आए ओवरलोड ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार मजदूर घायल हो गए। घायलों को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने जसबीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मूर्ति, माया, अफसाना, आशिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली। उधर, चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए भोपा गंगनहर पुल पर शव रखकर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें