फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाेपा - गंगानगर पटरी पर प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

Sat, 16 Dec 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अनेकों स्थानों पर हाइट गेज लगाए गए थे, जिन्हें अब तोड़ दिया गया है
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
भाेपा। भोपा गंग नहर पटरी पर प्रतिबंध के बाद भी ओवरलोड व भारी वाहनों का आवागमन थम नहीं रहा है। दिन रात गंग नहर पटरी मार्ग पर भारी व ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं, जिससे हर रोज घटनाएं-दुर्घटनाएं हो रही हैं।
भोपा गंग नहर पुल सहित गंग नहर पटरी पर अनेकों स्थानों पर हाइट गेज लगाए गए थे। उन्हें भी पूर्व में तोड़ दिया गया था। पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उधर, जसबीर की हादसे में मौत के बाद उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट बन चला है। वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। कुछ समय पहले जसबीर के बेटे प्रिंस (7) की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार में पत्नी भारती सहित दो बच्चे बेटी प्रिया (3), बेटा आरव (1) हैं। परिवार के सामने लालन-पालन का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


जाम के चलते लग गई वाहनों की लंबी कतार
जसबीर के शव को जैसे ही ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस से ट्रैक्टर-ट्राॅली में लेकर भोपा आ रहे थे तो कुछ युवकों व ग्रामीणों ने शव को भोपा गंगनहर पुल चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर जाम खोला जा सका।
विज्ञापन



- कोट
गंगनहर पटरी से भारी व ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगवाया जाएगा। हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है - देवव्रत वाजपेई, सीओ भोपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें