फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व की रक्षा के लिए होगा त्रिशूल धारण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की जिला इकाई के अग्रवाल मार्केट में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा प्रदेश प्रभारी प्रवीण भारद्वाज इष्टधारी ने कहा कि जिले में जल्द ही त्रिशूल धारण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

इष्टधारी ने कहा कि हमारी संस्कृति की मूल पहचान के लिए शस्त्र और शास्त्र की आवश्यकता है। हमारे बच्चों को सामाजिक मामलों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए, संस्कृति और बहन बेटियों की रक्षा के लिए हमें हर समय तैयार रहना है। हमारे धर्म में नारी का आदर और संस्कृति का सम्मान सबसे पहले सिखाया गया है। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की ओर से उत्तर प्रदेश में भी त्रिशूल धारण का कार्यक्रम किया जाएगा, इसकी शुरुआत बहुत शीघ्र इसी जनपद से की जाएगी। प्रवीण भारद्वाज इससे पहले शुकतीर्थ पहुंचे। यहां श्री बालाजी योगपीठ पर हिंदू शक्ति दल की राष्ट्रीय संरक्षक परम योगिनी मां राज नंदेश्वरी से मिले। इस दौरान दल के राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह एवं उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमा भी मौजूद रहे।
मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा, सुभाष चौहान, भाई शरणानंद यादव, सुनील शर्मा, दया देवी भारद्वाज, प्रिया कौशिक भारद्वाज, डॉ. विकास भारद्वाज, रमेश पांचाल, श्रवण मोगा, हेमंत ग्रोवर, पंकज त्यागी, सतीश मलिक, अनमोल रतन छाबड़ा, पवन मित्तल, संजय मिश्रा, पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें