मंसूरपुर के गांव सोहंजनी तगान में मूर्तियों की स्थापना के अवसर पर हवन करते श्रद्धालु
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। शाहपुर मार्ग पर गांव सोहंजनी तगान में स्थित राखी पब्लिक पुलिस चौकी पर नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मूर्तियों की स्थापना से पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने कई गांवों की परिक्रमा की। शोभायात्रा का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह राखी पब्लिक पुलिस चौकी से हुआ। गांव सोहंजनी तगान स्थित श्री सिद्ध बाबा साहब मंदिर होते हुए शोभायात्रा ने क्षेत्र के कई गांवों की परिक्रमा की। ग्रामीणों ने जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। वापस पुलिस चौकी पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन हुआ।
पंडित पवन शर्मा ने वैदिक मंत्रोचार के बीच शिवलिंग व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर सम्पन्न हुए हवन यज्ञ के यज्ञमान चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत सिंह तोमर, प्रमुख अरविंद त्यागी, सीओ खतौली आरके सिंह, मंसूरपुर थाना इंचार्ज केपी सिंह, शुगर मिल मंसूरपुर के मैनेजर रविंद्र शर्मा, समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार, मोहित प्रधान, अजयवीर, मास्टर देवेंद्र त्यागी, कर्मेंदर त्यागी, नीरज पहलवान, अक्षू त्यागी, प्रभात तोमर, सुनील तोमर, संजीव त्यागीआदि गणमान्य लोग शामिल रहे।