फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 22 Oct 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को सलामी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को भावपूूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में विगत एक वर्ष में शहीद हुए जिले के तीन पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं, पिछले चार वर्षों में शहीद हुए चार जवानों के परिजनों को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


चीन बॉर्डर पर वर्ष 1959 में शहीद हुए सीआरपीएफ के दस जवानों की याद में पुलिस लाइन स्थित मैदान में रविवार को स्मृति दिवस मनाया गया। एसएसपी सुधीर कुुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात आलोक शर्मा, एसपी क्राइम आरबी चौरसिया समेत सभी क्षेत्राधिकारी व थानेदारों ने शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह द्वारा विगत एक वर्ष में शहीद हुए जनपद के तीन पुलिसकर्मियों ककरौली निवासी विपिन कुमार, खतौली निवासी हिमांशु और नई मंडी के घेरखत्ती निवासी भूपेंद्र सिंह के परिजनों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और पांच हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं, विगत चार वर्षों में शहीद हुए जनपद के चार पुलिसकर्मियों मीरापुर के पछाला निवासी राजेंद्र सिंह, मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी दुष्यंत खरव, बुढ़ाना के सठेड़ी निवासी वीरपाल सिंह और पुलिस लाइन क्वार्टर निवासी कुलवंत सिंह के घर पहुंचकर उनके परिजनों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

चारों शहीदों के पुलिसकर्मियों के परिजनों को डायल-100 प्रभारी अजयपाल गौतम के साथ ही संबंधित थानेदार, चौकी प्रभारी द्वारा उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया गया। वहीं, पुलिस लाइन में इस मौके पर पेंटिंग, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

शहीद की पत्नी सम्मानित
बुुढ़ाना। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस के अधिकारियों ने सठेड़ी गांव में जाकर शहीद की पत्नी को सम्मानित किया। इस मौके पर शहीद के चित्र के पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी वीरपाल सिंह 44 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में आरक्षी के पद पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान जनपद सहारनपुर के देवबंद में सड़क पार करते समय तेज वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया था।

चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कर्तव्य पालन के दौरान वीरपाल शहीद हो गए थे। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस के अधिकारी गांव सठेड़ी पहुंचे। अधिकारियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद की वारिस सुशीला को श्रद्धांजलि प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य व्यक्ति व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें