फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कली के युवक ने दी पलायन की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने पलायन की चेतावनी दी
विज्ञापन

भोपा। गांव रुड़कली के युवक ने भाई के हत्यारोपियों पर झूठे मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए परिवार समेत गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली निवासी जाहिद रविवार को पत्नी शाइस्ता, भाई वाहिद व बच्चों के साथ थाने पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही पांच लोगों ने उसके भाई जैगम की करीब आठ माह पूर्व हत्या कर दी थी, जबकि दूसरा भाई जाबिद किसी तरह बच निकला था। कोर्ट के आदेश पर जैगम की हत्या में पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जैगम का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जाहिद के अनुसार आरोपी उसके ऊपर फैसला करने का दबाव बनाते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। पीड़ित ने आरोपी के डर से परिवार समेत गांव से पलायन करने की धमकी दी है। मामले में इंस्पेक्टर बीपी सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोपियों द्वारा पीड़ित को धमकी दी गई है तो उसकी भी जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें