फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आरोग्य मेले में 305 पशुओं का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ/मोरना। ढांसरी में आयोजित पशु मेले में 305 पशुओं का उपचार किया गया। पशुपालकों को पशुओं की देखभाल के लिए सुुझाव भी दिए गए।
पशुपालन विभाग की ओर से गांव ढांसरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने कैंप का शुभारंभ फीता काटकर किया। डॉ. राजकुमार त्यागी ने गोष्ठी में पशुपालन की योजनाएं यथा कृत्रिम गर्भाधान इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. ललित ने कहा कि पशुपालक समय रहते खुर पका, मुंह पका आदि से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन

डॉ कुलदीप ने कहा कि दूध उत्पादन के लिए हरा चारा पशुओं को अवश्य खिलाएं। पशुधन प्रसार अधिकारी बागेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट राजीव कुमार, फार्मासिस्ट राजेश, अनिल कुमार, वेद प्रकाश , महेंद्र, अंकित, सनोज, धर्मेंद्र ने भी सुझाव दिए। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, राजीव कुमार त्यागी, डॉक्टर ललित, डॉक्टर कुलदीप, बागेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, पशु फार्मेसिस्ट राजीव कुमार, फार्मेसिस्ट राजेश, अनिल कुमार, वेद प्रकाश, महेंद्र, अंकित, सनोज, धर्मेन्द्र और हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें