फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लिंक रोड चौड़ीकरण के दौरान आवागमन में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड से गांधी कॉलोनी आने वाले लिंक रोड चौड़ीकरण कार्य से आवागमन में दिक्कत हो रही है। चौड़ीकरण के लिए साइड पटरियों का निर्माण चल रहा है, जिसके चलते पटरी पर चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। गांधी कॉलोनी ओवर ब्रिज में गैप होने के कारण भी वाहनों को झटका लगता है, जिससे यात्रियों को परेशानी महसूस होती है।
विज्ञापन






नई मंडी को गांधी कॉलोनी से जोड़ने वाले लिंक रोड का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। दोनों ओर से विद्युत पोल उखाड़ कर पीछे लगाए जा रहे हैं, जबकि साइड पटरी का निर्माण भी प्रस्तावित है। निर्माण कार्य के चलते आवागमन में दिक्कत हो रही है। गुजरने वालों की ओर से चौड़ीकरण कार्य शीघ्र पूरा किये जाने की मांग की जा रही है।





सुरक्षा न होने से सड़क दुर्घटना का खतरा





मोटर पार्ट्स विक्रेता मनोज कुमार का कहना है कि लिंक रोड चौड़ीकरण से लोगों को लाभ होगा लेकिन निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। निर्माण पूर्ण न होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। निर्माण के दौरान सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन भी किया जाए।
विज्ञापन




सड़क से गुजरते हुए होती है बहुत दिक्कत





स्थानीय निवासी निगम कुमार का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के कारण इधर-उधर मलबा फैला है। दिन में कई बार सड़क से आना-जाना पड़ता है। साइड पटरी टूटी होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।





गांधी कॉलोनी पुल से गुजरते लगते हैं झटके



बचन सिंह कॉलोनी निवासी एके वर्मा का कहना है कि गांधी कॉलोनी वाले पुल पर वाहन चलाते समय झटके लगते हैं। पुल में जो गैप छोड़े गए हैं, आवागमन के दौरान उन से गुजरते हुए झटके महसूस होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें