फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गुरु पूर्णिमा पर निभाई परंपरा, छात्रों ने किया गुरु वंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गुरु पूर्णिमा पर्व पर विद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्रों ने शिष्य परंपरा निभाते हुए अपने गुरु के प्रति अपने भाव प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने छात्रों को पर्व की महत्ता और परंपरा से अवगत कराया।
सस्कार भारती जिला ईकाई
की ओर से पीएस अलमासपुर स्थित पीएस पब्लिक स्कूल में गीत और कविताओं के माध्यम से गुरुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। संस्था महामंत्री पंकज शर्मा ने ध्येय गीत पढ़ा। छात्र-छात्राओं ने सस्वर मंत्रोच्चार कर श्री गुरु वंदना की। महेंद्र आचार्य गुरु की महत्ता पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक कुलदीप सिवाच रहे। कार्यक्रम में कवि प्रवीण सैनी, लेखिका सुनीता सोलंकी, निधि शर्मा, कीर्तिवर्धन ने स्वरचित कविता सुनाई। संस्था के जिलाध्यक्ष डॉक्टर एसएन चौहान ने सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा ने किया।
विज्ञापन

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
में प्रधानाचार्या डॉक्टर वंदना शर्मा और मुख्य वक्ता आकाश ने छात्राओं को गुरु की भूमिका और महत्व का स्मरण करते हुए आषाढ़ मास की पूर्णिमा के बारे में बताया।

जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर्व पर छात्राओं ने भावपूर्ण प्रस्तुति देकर शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। प्राचार्या प्रोफेसर गरिमा जैन ने कहा कि इससे सभी शिक्षक स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। छात्राओं ने पर्व पर स्नेह और सम्मान को प्रकट किया।
विज्ञापन

पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने गुरु भक्ति से पूर्ण गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किए। प्रबंधक अशोक सिंघल ने कहा कि हिंदू संस्कृति में गुरु या शिक्षक को हमेशा से ही भगवान के समान स्थान दिया गया है। प्रधानाचार्य अनघ सिंघल, प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, राखी पाल, दीपक मलिक, शंकर शर्मा, अनुपम सैनी, चेतना मल्हन, शिखा ठाकुर का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें