फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुराने स्टॉक की बिक्री पर हो रहा व्यापारियों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुराने स्टॉक की बिक्री को लेकर दुकानदार परेशान हैं। व्यापारियों का दावा है कि जीएसटी दर परिवर्तन से दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। कुछ उत्पादों की जीएसटी दर 12 से 18 प्रतिशत या 28 से 40 प्रतिशत कर दी गई है। व्यापारियों को पुराने स्टॉक पर कम इनपुट टैक्स क्रेडिट मिला था जबकि नई दर पर अधिक टैक्स देना पड़ रहा है। ऐसे उत्पादों पर लाभ दो से तीन प्रतिशत था जबकि जीएसटी सुधार के बाद कुछ दुकानदारों को घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से 22 सितंबर को जीएसटी सुधार 2.0 की घोषणा की गई थी। जीएसटी दर में बदलाव से पुराने स्टॉक पर नुकसान का दावा किया जा रहा है। पुराना सामान दुकानदारों को नई दर पर बेचना पड़ रहा है।
गोल मार्केट के दुकानदार सौहार्द गर्ग का कहना है कि उन्होंने पहले ही पुराने माल पर अधिक टैक्स के साथ भुगतान किया हुआ है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि इस नुकसान को ग्राहक से एडजस्ट करने के लिए बीच का रास्ता निकाला जाए। उन्होंने कहा कि दाम घटने के बाद पुराने माल पर भी ग्राहक छूट की मांग कर रहे हैं। ऐसा बहुत सा माल दुकान में है, जिसकी बिक्री मौजूदा वर्ष में संभव नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें