फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक से लगी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- देवबंद में हाईवे पर जामिया तिब्बिया के समीप हुआ हादसा, मृतक के परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। हाईवे पर स्थित जामिया तिब्बिया के निकट तेज गति से आ रहा ट्रक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सिसौनी निवासी ओमवीर (54) पुत्र चमन सिंह बुधवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर क्रेशर में डालने जा रहा था, जैसे ही वह स्टेट हाईवे पर जामिया तिब्बिया के समीप पहुंचा तो उसी दौरान पीछे से तेज गति से आए खनन से लदे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं ट्रैक्टर चालक ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव कब्जे में लेकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। दुघर्टना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में भेज दिया। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतक ओमवीर अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटों विशु राणा व निशांत राणा को रोते बिलखते छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें