फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: केक, पेस्ट्री और लाॅलीपाॅप के 11 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
-डेयरी और बेकरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। क्रिसमस पर्व के मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जनपद की विभिन्न दूध डेयरी और बेकरी आदि पर छापेमारी की गई। टीम में शामिल अधिकारियों ने केक, पेस्ट्री और लाॅलीपाॅप आदि के 11 नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अर्चना धीरान ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ की ओर से क्रिसमस पर्व के अवसर पर पेस्ट्री, केक, बेकरी उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थ की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में डेली बैली बेकर्स गांधीनगर से पेस्ट्री और चॉकलेट केक का एक-एक नमूना, नवरंग बेकर्स नई मंडी से लॉलीपॉप, केक और ब्लैक फॉरेस्ट पेस्ट्री का भी एक-एक नमूना परीक्षण के लिए लिया गया।
विज्ञापन

बताया कि श्रीराम बेकरी खतौली से स्ट्रॉबेरी केक, रिया बेकरी सैनी नगर खतौली से केक और केक रस्क का एक-एक नमूना लिया गया। बताया कि होली चौक खतौली से प्रदीप कुमार के यहां से भैंस के दूध का एक नमूना और किसान डेयरी से पनीर का एक नमूना, बुढ़ाना से गाय के दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस तरह 11 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला वाराणसी भेजे गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, विशाल चौधरी, मनोज कुमार, सुनील कुमार सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें