फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 27 केंद्रों पर होगी पीईटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 27 केंद्रों पर होगी पीईटी की परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2021) को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को दो पालियों में शहर के 27 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, डॉकुपेन, स्लाइड रूलर, लॉग टेबल तथा कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रानिक किसी भी प्रकार की घड़ी, मुद्रित अथवा लिखित सामग्री, कागज के टुकडे़, मोबाइल फोन, पेजर अथवा किसी भी प्रकार का उपकरण परीक्षा कक्ष में लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। मोबाइल, बैग आदि को जमा करने की उचित व्यवस्था यथा अलग से क्लॉक रूम की व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापक द्वारा की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराते हुए दो कक्ष निरीक्षकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्न पत्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में अधिकतम प्रात: साढे़ नौ बजे तक तथा द्वितीय पाली में अधिकतम दोपहर ढाई बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जा सकता है। केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त किसी को मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा केंद्रों को नौ सेक्टर में बांटा
डीएम सीबी सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों को नौ सैक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट्स नियुक्त किए है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। परीक्षार्थी को अपने उत्तर केवल काले बॉलपाइंट पैन से ही अंकित करने हैं। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर वीडियोग्राफी करायी जाएगी।
विज्ञापन

26 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी 27 परीक्षा केेंद्र शहर के कॉलेंजों में बनाए गए है। दोनों पाली में करीब 26 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में 14 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें