फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितावी मिल का कांटा उखाड़ा, कर्मचारी बंधक

Thu, 03 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल के कांटे उखाड़े किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोनी हरजीपुर गांव में किसान तितावी मिल को गन्ना देने को तैयार नहीं हैं। भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने मिल का कांटा उखाड़कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। किसानों ने तितावी के स्थान पर देवबंद का क्रय केंद्र लगवाने की मांग की है।    
विज्ञापन

 
रोनी हरजीपुर गांव में थानाभवन और तितावी मिल का क्रय केंद्र संचालित है। थानाभवन के केंद्र पर तौल शुरू हो गया है। तितावी मिल ने दो दिन पहले कांटा लगाया था, तब किसानों ने उसे आंशिक रूप से उखाड़कर विरोध जताया था, लेकिन बुधवार को मिल के कर्मचारी दोबारा कांटे को लगाने पहुंच गए।

भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कांटे पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वहां से पूरे कांटे को उखाड़कर ट्रैक्टर ट्राली में लादकर ग्राम अध्यक्ष के घर भिजवा दिया। दो मिल कर्मचारियों को घंटों बंधक बनाए रखा। किसानों ने कांटा उखाड़कर गांव में पंचायत की और कहा कि किसी भी कीमत गन्ना तितावी मिल को नहीं दिया जाएगा। राज सिंह ने कहा कि कई सालों से तितावी मिल भुगतान में फिसड्डी साबित हो रही है।
विज्ञापन


जिससे किसानों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज पर रुपया उठाना पड़ रहा है। किसानों ने पंचायत में निर्णय लिया कि प्रशासन गांव में दूसरा कांटा देवबंद मिल का लगवाने की व्यवस्था करें। यदि देवबंद का केंद्र चालू नहीं हुआ, तो किसान बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर जाकर मुलाकात करेंगे। विकास शर्मा, ग्राम अध्यक्ष पप्पू राणा, रमेश चंद, ब्रजपाल सिंह, राज सिंह पुंडीर, कुलदीप, प्रधान कप्तान, चरण सिंह, आशु, जयकरण, उमेश, रामुकमार टोनी मौजूद रहे।

उधर, रोहाना गन्ना समिति सचिव नरेश कुमार ने बताया कि पिछले पेराई सत्र में इच्छुक  सैकड़ों किसानों को गांव में संचालित थानाभवन बजाज मिल के केंद्र और गेट पर गन्ना आपूर्ति करने की अनुमति दी गई थी। यदि इस बार भी कोई किसान आवेदन करेगा तो बजाज मिल को आपूर्ति करने की मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें