मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गन्ना विकास विभाग और गन्ना संस्थान की ओर से शुक्रवार को गांव खेड़की में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डॉ. जगपाल मलिक द्वारा किसानों की आमदनी दोगुना कैसे हो, इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. राम बरन ने किसानों को समय पर गन्ना बुआई करने को कहा, जिससे उत्पादन बढ़ सके।
उन्होंने बताया कि खेत की तैयारी से लेकर बीज की बुआई तक बीज उपचार व कीट रोग के बारे में बुआई करते समय ट्राइकोडमा का प्रयोग अवश्य करें। डॉ. राम बरन ने कहा कि किसान गहरी जुताई करें और गन्ने की लाइन से लाइन दूरी अवश्य बढ़ाएं। इसके अलावा बीज उपचार कर संतुलित खाद का प्रयोग करें। बताया कि नेनो यूरिया भी अच्छा विकल्प हैं जिससे उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खाईखेड़ी सतीश कुमार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, महिला स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी में ओम कुमार त्यागी, प्रशांत तिवारी, इंदर पाल सिंह, शोकेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, राकेश कुमार, मंगल सेन शिवकुमार मौजूद रहे।