फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान मेले में हथियारों के साथ तीन युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज क्षेत्र के गांव चूहापुर में लगे गंगा स्नान मेले से पुलिस ने तीन युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक मेरठ जनपद के बहसूमा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गांव चूहापुर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के मेले का आयोजन किया गया है। एसओ रामराज राजेंद्र गिरी ने बताया कि मेले में सोमवार सुबह की जा रही चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए रोका गया। तीनों युवकों के पास मौजूद थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से दो तमंचे, कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया। इस पर तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। एसओ ने बताया कि युवकों में अनुज हटीला पुत्र महिपाल, मोनू पुत्र नरेंद्र सिंह व सोनू पुत्र रतन सिंह सभी निवासीगण गांव मोड़ खुर्द थाना बहसूमा जनपद मेरठ शामिल हैं। सीओ जानसठ धनंजय कुशवाहा ने भी रामराज पहुंचकर तीनों युवकों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ करने के साथ ही उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी निकलवाया जा रहा है। इसके बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें