फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर लौटी जिंदगी, शहर में बढ़ी चहल-पहल

विज्ञापन
सुरक्षा के मददेनजर शिव चौक पर तैनात अर्द्वसैनिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पटरी पर लौटी जिंदगी, शहर में बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम जन्मभूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ठिठकी जिंदगी रविवार को पटरी पर लौट आई। स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश के बावजूद शहर में भीड़भाड़ नजर आई। विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शाओं और अन्य वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया। मेरठ-रुड़की रोड पर जाम के हालात बने रहे।
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के अगले दिन भी लोगों की जुबान पर इसी की चर्चा रही, लेकिन माहौल को लेकर जो आशंकाएं जताई जा रही थी वे गायब हो गईं। सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले और ग्राहक भी आए। भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट, जिला परिषद मार्केट, सब्जी मंडी, दाल मंडी, सिटी सेंटर समेत मेरठ-रुड़की रोड की सभी दुकानें सामान्य रूप से खुली। शाम तक बाजार की हलचल चरम पर पहुंच गई। भगत सिंह रोड पर रेडीमेड गारर्मेंट्स की दुकान चलाने वाले अनिल जिंदल ने बताया कि उन्होंने सुबह अपने निर्धारित समय पर दुकान खोली है। ग्राहक भी आ रहे हैं। फल विक्रेता मोहसिन और मंडी के सब्जी विक्रेता अनिल ने बताया कि आज शनिवार जैसी स्थिति नहीं है। लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। दिन में कई बार मीनाक्षी चौक, नावल्टी चौक और अस्पताल चौक पर जाम भी लगा, जिसे चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी खुलवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों को देख सहमे
मुजफ्फरनगर। शनिवार को नगर के चौराहों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती नहीं की गई थी। हालांकि रविवार को सुबह से ही शिव चौक पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अतिरिक्त भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात थे। शिव चौक पर जवानों की तैनाती को देखकर लोग कुछ देर के लिए सहम गए, लेकिन बाद में यह फोर्स फ्लैग मार्च में चला गया। दरअसल नगर में गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। इसके अतिरिक्त ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर भी प्रशासन और पुलिस सतर्क थी। इ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें