फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - वेस्ट प्लास्टिक से लदे तीन ट्रक, एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

Mon, 04 Dec 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सभी वाहनों को सीज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में वेस्ट प्लास्टिक से लदे तीन ट्रक व एक ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज की हैं। मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेआरएफ रवीश प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्लास्टिक वेस्ट से भरे तीन ट्रक व एक ट्रैक्टर-ट्राॅली जौली रोड से शहर की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने चारों वाहनों को पकड़ लिया। वाहनों को सीज कर मखियाली चेक पोस्ट पर खड़ा कराया गया है। इन वाहनों में वेस्ट प्लास्टिक और रेक्सीन भरा हुआ था, जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसके अलावा भी रवीश प्रताप सिंह ने सिखेड़ा थाने पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने जानसठ रोड पर स्थित एक केमिकल फैक्टरी के सामने खड़े ट्रक की जांच की तो उसमें वेस्ट प्लास्टिक लदा पाया। यह वेस्ट प्लास्टिक दिल्ली से मुजफ्फरनगर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें