ध्यान, योग सिखाने के लिए तीन टीचर नियुक्त
मुजफ्फरनगर। जनपद में आम नागरिकों को योग ध्यान व योग सिखाने के लिए तीन नए टीचर अनीता गुप्ता, पूनम शर्मा ,प्रीति नारंग को आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से जनपदवासियों को दिए गए हैं।
कोआर्डिनेटर संजीव जलोत्रा ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के बंगलूरू आश्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी ने जनपद के आर्ट ऑफ लिविंग की तीन नई टीचरों को ट्रेनिंग कराई और उसके बाद उनको आम नागरिकों को योग, हैप्पीनेस कोर्स करने के लिए नियुक्त किया। नई टीचर्स में इंजीनियर ललित शर्मा की धर्मपत्नी महावीर चौक निवासी पूनम शर्मा, गांधी कॉलोनी निवासी होली एंजिल स्कूल की टीचर प्रीति नारंग और द्वारकापुरी निवासी जाने माने बाल चिकित्सक तुषार गुप्ता की पत्नी डॉ अनीता गुप्ता हैं। अनीता गुप्ता जनपद में ही योग मंदिर के नाम से गांधी कॉलोनी और द्वारकापुरी में नागरिकों को योग काफी दिनों से सीखाती है। टीचर पूनम से महावीर चौक, जाट कालोनी, सरकुर्लर रोड, शहर व आसपास व अनीता गुप्ता को गांधी कॉलोनी और द्वारकापुरी भोपा रोड, टीचर प्रीति नारंग से गांधी कॉलोनी सरवट फाटक व आसपास के नागरिक हैप्पीनेस व अन्य योग कोर्स सीखेंगे, जिसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने सभी नए योग हैप्पीनेस कोर्स टीचर्स का स्वागत किया और बधाई दी। इंजीनियर ललित शर्मा ,राजू त्यागी, शैलेंद्र सिंह, प्रिया सिंह, पूनम गोयल, शालू जलोत्रा, सोनिया, पंकज चावला, शिवानी, रामानंद, धीरज बत्रा, राजीव, योग गुरुअनुज आदि ने बधाई दी।