बुढ़ाना में ओलावृष्टि हुई
बुढ़ाना। कस्बा व देहात क्षेत्र में प्रात: काल से ही हो रही वर्षा के कारण देहात में खेती किसानी कार्य ठप हो गए। कस्बा व देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह से ही वर्षा आरंभ हो गई थी। दोपहर करीब दो बजे देहात क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। कोल्हू व क्रेशर भी बारिश के कारण बंद हो गए। सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी रामनिवास सहरावत गांव फुगाना निवासी प्रगतिशील किसान ओमप्रकाश मलिक व मुकेश मलिक सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से अभी तक किसानों की सफल में कोई नुकसान नहीं है। इस बारिश का गेहूं की फसल पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। हवा के साथ बारिश आई तो गन्ने और सरसों की फसल में भारी नुकसान होगा।