फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई हादसे में तीन लोगों की मौत, धर्मस्थल की अनुमति लेने जा रहे थे लखनऊ

Fri, 27 Jul 2018 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के सूचना के बाद मृतकों के घर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मस्थल की अनुमति लेने लखनऊ जा रहे संधावली निवासी लोगों की तेज रफ्तार कार सैफई के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे में गांव के तीन लोगों की एक साथ मौत होने से संधावली में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव संधावली में धर्मस्थल का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। उक्त धर्मस्थल निर्माण की परमीशन लेने के लिए गांव निवासी जमील, वाजिद, नफीस व मनव्वर बुधवार को कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।

बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे जब वे कार से सैफई के निकट पहुंचे, अचानक उनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर हाईवे के डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर ही पलट गई। भीषण हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से निकालकर निकटवर्ती हॉस्पिटल में एडमिट कराया।
विज्ञापन


वहां उपचार के दौरान जमील, वाजिद व नफीस की मौत हो गई, जबकि मुनव्वर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में गांव के तीन लोगों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

आनन-फानन में ग्रामीण हताहतों के घर पहुंचकर आश्रित परिवार को सांत्वना देने लगे। वहीं, कुछ लोग सैफई के लिए भी रवाना हो गए हैं। तीनों लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक या शुक्रवार दोपहर तक गांव में आने की उम्मीद है, जिसके बाद उन्हें सुपुर्दे-खाक किया जाएगा। 

तीनों घरों में मचा कोहराम 
मुजफ्फरनगर। धर्मस्थल की परमीशन लाने के लिए घर से निकले तीनों लोगों को क्या पता था कि उनका यह सफर आखिरी बन जाएगा। मौत का शिकार होने वालों में जमील जहां खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था, वहीं नफीस मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। इनके अलावा, हादसे का शिकार हुआ वाजिद फैक्ट्रियों में लेबर की ठेकेदारी करता था। एक साथ तीनों लोगों की मौत से उनके परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें