फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में छेड़खानी को लेकर संघर्ष, जमकर मारपीट व पथराव, महिला समेत तीन घायल

Wed, 12 Jan 2022 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस के अनुसार गांव निवासी युवती मंगलवार शाम को कचरा डालने के लिए निकली थी इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवकों का विरोध किया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार शाम को छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट व पथराव भी हुआ। दोनों ओर से हुए हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रतनपुरी थानाक्षेत्र के कल्याणपुर निवासी युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी हुआ। जिसमें दोनों ओर के तीन लोग घायल हो गए। 

पुलिस के अनुसार गांव निवासी युवती मंगलवार शाम को कचरा डालने के लिए निकली थी इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवकों का विरोध किया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। पथराव में आबिद, वाजिद और एक महिला जेतुन घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें