फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के पांच माह बाद ही मौत बनकर आए ट्रक ने छीन लीं नगमा की सांसे, दुघर्टना में एक साथ उजड़े तीन परिवार

Thu, 08 Oct 2020 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुढ़ाना में हुए सड़क हादसे का शिकार हुई शहनाज व नगमा का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में खतौली मार्ग पर बुधवार शाम हुए हादसे ने एक साथ तीन परिवार उजाड़ दिए। हादसे में मरे खालिद की पत्नी ने तो एक सप्ताह पूर्व ही बेटे को जन्म दिया है, जबकि नगमा के निकाह को केवल पांच माह ही हुए थे। वहीं, भीषण हादसे से शहनाज के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी किसान परिवार के मुर्तजा का निकाह करीब पांच माह पूर्व लॉकडाउन के दौरान ही जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पावटी कलां निवासी नगमा के साथ हुआ था। तीन दिन से नगमा को बुखार था, जिसे हालत बिगड़ने पर मंगलवार को बुढ़ाना स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती किया गया था।
 
विज्ञापन

बुधवार को नर्सिंग होम से डिस्चार्ज होने के बाद मुर्तजा ने कल्याणपुर में ही रहने वाले अपने ममेरे भाई खालिद को उसे लाने के लिए भेज दिया था, लेकिन खतौली मार्ग पर हादसे में मौत बनकर आया ट्रक नगमा की सांसे छीन ले गया।

वहीं, नगमा को बुढ़ाना के नर्सिंग होम से डिस्चार्ज कराकर लौट रहे उसके ममेरे देवर खालिद का निकाह करीब डेढ़ साल पूर्व नगमा नाम की ही लड़की से हुआ था। उसकी पत्नी ने सात दिन पूर्व ही बेटे को जन्म दिया है और फिलहाल वह घर पर ही जच्चा समय व्यतीत कर रही है।

घर में सात दिन पूर्व आईं तमाम खुशियों को मौत ने ग्रहण बनकर छीन लिया। वहीं, नगमा की मां पावटी कलां निवासी शहनाज बेटी की बीमारी व उसके नर्सिंग होम में भर्ती होने की सूचना पर उसे देखने बुधवार को ही बुढ़ाना आई थी।

नर्सिंग होम से छुट्टी होने के बाद वह नगमा के साथ ही उसकी ससुराल कल्याणपुर जाने के लिए खालिद के साथ बाइक पर बैठ गई, लेकिन हादसे ने उसे भी मौत का शिकार बना दिया। शहनाज की मौत से उसके परिवार में भी कोहराम मच गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें