फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

Tue, 31 Oct 2023 05:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Accident in Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक साथ तीन मौत होने से कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: इसी डीसीएम से बाइक की टक्कर हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में दिल्ली-दून हाईवे स्थित खतौली बाईपास पर टायर पंक्चर के बाद अनियंत्रित बाइक डीसीएम से टकरा गई। हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक हिमाचल प्रदेश से त्योहार मनाने के लिए अपने घर हाथरस लौट रहे थे। 

विज्ञापन


हाथरस जिले के जगसेन थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दूधाहेड़ी निवासी लाखन पुत्र पदम सिंह अपने गांव के अन्य साथियों के साथ हिमाचल प्रदेश में कंबल बेचने का काम करते थे। सोमवार देर रात दिवाली का त्योहार मनाने के लिए बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। लाखन की बाइक पर गांव का ही तेजबीर (32) पुत्र भरत सिंह, तीन साल की रुचिका पुत्री तेजबीर सवार थे।

सोमवार देर रात करीब एक बजे बाइक सवार दिल्ली-दून हाईवे पर फुलत अंडरपास के निकट पहुंचे तो इनकी बाइक का टायर पंक्चर हो गया। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गई। हादसे में लाखन, तेजवीर और रुचिका गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की सहायता से घायलों को मेरठ के फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: Meerut: 'मंत्री का आदमी हूं, 24 घंटे में कुर्सी से हटवा दूंगा', सड़क के ठेकेदार ने सहायक अभियंता को दी धमकी
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उपचार के दौरान घायल लाखन और तेजबीर की मृत्यु हो गई, जबकि दोपहर में घायल रुचिका ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के साथियों की मदद से सूचना मृतकों के परिजनों को दी। देर शाम तक परिजनों ने रतनपुरी थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े डीसीएम गाड़ी सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: पहला व्रत होगा खास, सुहागिनों के साथ परिजन भी उत्साहित, पति भी रखेंगे उपवास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें