फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET Exam : दबोचे गए सॉल्वर को लेकर बड़ा खुलासा, सच जानकर चौंक जाएंगे आप, ऐसे खुला ये बड़ा खेल

Tue, 31 Oct 2023 12:56 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज में पीईटी की परीक्षा दे रहे बिजनौर के गांव सद्दोबेर अहमताली निवासी सतेंद्र को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में दूसरे के स्थान पर पीईटी की परीक्षा देने वाले सॉल्वर से पुलिस अधिकारियों ने की कई घंटे पूछताछ की। गिरफ्तार सतेंद्र और अभ्यर्थी मनोज का चेहरा मिलता जुलता है और इसी के चलते फार्म पर भी सतेंद्र ने अपना ही फोटो लगाया ताकी परीक्षा के समय कोई परेशानी न आए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि 29 अक्तूबर को जिले में पीईटी की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे बिजनौर के गांव सद्दोबेर अहमताली निवासी सतेंद्र को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र बरामद हुआ था। अधिकारियों का कहना कि गिरफ्तार युवक बिजनौर के धामपुर की टीचर कॉलोनी निवासी मनोज के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ की थी।

अधिकारियों का कहना था कि मनोज कुमार प्रभाकर के साथ आरोपी सतेंद्र की दोस्ती थी और उसने उसके स्थान पर परीक्षा देने के लिए बीस हजार रुपये तय किए थे। मनोज ने परीक्षा फार्म भरते समय सतेंद्र के साथ तय कर लिया था कि परीक्षा देने के लिए सतेंद्र ही जाएगा क्योंकि दोनों के चेहरे मिलते जुलते थे। दोनों में दोस्ती भी थी। ऐसा किया भी गया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आधार कार्ड से सतेंद्र की आंखों की स्क्रीनिंग जांच में फर्जीवाड़ा खुल गया और सतेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें: तन पर वर्दी, दिमाग में हेराफेरी: SSP ने ठिकाने लगाई एसओ-दरोगा की अकल, बड़े एक्शन से पुलिसकर्मियों में हड़कंप
विज्ञापन

मूल अभ्यर्थी मनोज के स्थान पर सतेंद्र के परीक्षा देने के बारे में केंद्र व्यवस्थापक के पास लखनऊ से फोन आया तो इस बारे में जानकारी हो सकी। केंद्र व्यवस्थापक सुनील कुमार शर्मा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी से यह भी जानकारी करने का प्रयास किया कि कहीं आरोपी के किसी परीक्षा सॉल्वर गिरोह से तो संबंध नहीं है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: एलानिया कत्ल: करवा चौथ से दो दिन पहले उजाड़ दिया सुहाग, पति की हत्या से सदमे में पत्नी, पिछले साल हुई शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें