फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकिस्तान से कॉल कर विधायक उमेश मलिक को हत्या की धमकी दी, व्हाट्सएप पर आई तीन बार कॉल

Sun, 31 Jan 2021 11:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाजपा विधायक उमेश मलिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बुढ़ाना के भाजपा विधायक उमेश मलिक को शनिवार देर रात पाकिस्तान से किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर कॉल कर जान से मारने और तबाह करने की धमकी दी। लगातार तीन बार कॉल आने के बाद विधायक ने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। 

विज्ञापन


बुढ़ाना के भाजपा विधायक उमेश मलिक शनिवार को शहर के जाट कॉलोनी स्थित आवास पर रुके थे। विधायक ने बताया कि रात 10.40 बजे उनके मोबाइल पर +923156267120 नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर कॉलर ने विधायक के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने और तबाह करने की धमकी दी। इस पर विधायक ने कॉल काटने के बाद मोबाइल अपने पीए रूपेश कुमार को दे दिए। 

विधायक ने बताया कि इसके बाद फिर से रात 10.42 बजे और 10.45 बजे दो कॉल आईं, जिन्हें पीए रूपेश कुमार ने रिसीव किया और उन्हें भी कॉलर ने गाली-गलौज करते हुए विधायक को जान से मारने की धमकियां दीं। इस पर विधायक ने मोबाइल पर आए नंबर का स्क्रीन शॉट ले लिया, जिसके बाद रात में ही सिविल लाइंस थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। 
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि विधायक उमेश मलिक के मोबाइल पर तीन बार किसी ने कॉल कर धमकी दी है, जिसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सर्विलांस सेल को दी गई है और बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें