कॉलेजों में एडमिशन के लिए मचेगी मारामारी
मुजफ्फरनगर। इस वर्ष डिग्री कॉलेजों में प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए मारामारी मचने के आसार हैं। शहर के चार डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्सो में करीब 4100 सीट है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड सहित सभी बोर्ड के 12 वीं कक्षा के 37 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। नतीजतन डिग्री कॉलेजों में एडमिशन के लिए मारामारी मचेगी।
हालांकि जनपद में करीब 30-35 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज भी है, लेकिन रिक्त सीटों के मुकाबले पासआउट छात्रों की संख्या अधिक है। डिग्री कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होने वाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य नरेश मलिक ने बताया इंटर में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। बच्चों के अच्छे नंबर भी आए हैं, जिस कारण रेगुलर कोर्सों की मेरिट हाई जा सकती है। एसडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पीके श्रीवास्तव का कहना है कि यूनिवर्सिटी से एडमिशन के संदर्भ में किसी प्रकार की कोई गाइडलाइन अभी तक जारी नहीं हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले मेरिट हाई जा सकती है।
शहर के डिग्री कॉलेजों में खाली सीटें
डीएवी डिग्री कॉलेज-
संकाय सीट
बीए 320
बीकॉम 160
बीएससी (पीसीएम) 220
बीएससी (कंप्यूटर) 60
बीएससी (बायो) 240
बीएससी (स्टेटिक्स) 120
बीएससी ( केमिस्ट्री) 80
चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज-
बीएससी (पीसीएम) 80
बीएससी (बायो) 80
बीएससी (एग्रीकल्चर) 240
बीकॉम 80
एसडी डिग्री कॉलेज-
बीए 636
बीएससी (पीसीएम) 200
बीएससी (बायो) 80
बीएससी (होम साइंस) 80
बीकॉम 400
जैन कन्या डिग्री कॉलेज-
बीए 500
बीएससी (पीसीएम) 80
बीएससी (होम साइंस) 80
बीएससी (बायो) 80
बीकॉम 240