फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सभासद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जड़ा थप्पड़, नगर पालिका की बोर्ड बैठक में जमकर हुआ हंगामा

Mon, 01 Nov 2021 07:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सोमवार को हंगामा हो गया। इस दौरान सभासद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को थप्पड जड़ दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासद ने स्वास्थ्य अधिकारी को जड़ा थप्पड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को थप्पड जड़ दिया। विरोध में कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद सभासद ने माफी मांग ली। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक सदन में हंगामा होता रहा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तहरीर पर आईआईए चेयरमैन और सभासद के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सोमवार को पालिका बोर्ड बैठक में एजेंडे के प्रस्ताव संख्या-484 पर सदन में चर्चा चल रही थी। सभासदों का कहना था कि सफाई व्यवस्था के लिए आउट सोर्सिंग पर 68 कर्मचारियों को रखे जाने की सहमति बन चुकी थी, लेकिन ईओ द्वारा इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। सभासदों की ईओ हेमराज सिंह के साथ नोकझोंक हो रही थी। सभासद विपुल भटनागर, प्रवीण कुमार मित्तल उर्फ पीटर, पूनम शर्मा, अरविंद धनगर, प्रेमी छाबड़ा आदि सभासदों ने इस मुद्दे को उठाया। इसी दौरान आसन के पास हंगामा कर रहे सभासद प्रवीण पीटर की नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से भी बहस हो गई। 

पीटर ने उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी और थप्पड़ मार दिया। इस घटना से चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल सहित पूरा बोर्ड अवाक रह गया। सभी सभासदों ने पीटर के आचरण की निंदा की और सदन में अधिकारी के साथ मारपीट को गलत बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: सोतीगंज में पुलिस का छापा, वॉशिंग मशीन के अंदर मिले बाइक के इंजन, टंकी और पुर्जे

विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमनलाल ढ़िगान और महामंत्री अरविंद उर्फ सोनू मचल ने भी इसका विरोध किया। सदन के दबाव में सभासद प्रवीण पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से अभद्रता को लेकर माफी मांगी। मारपीट की सूचना पर सैकड़ों सफाई कर्मचारी एकत्र हो गए। उन्होंने बैठक के बाद महामंत्री सोनू मचल के नेतृत्व में सभासद पीटर का घेराव किया। 

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने किए बड़े एलान: सरकार बनने पर ये होंगे विकास कार्य, दादा की कर्मभूमि पर चुनावी प्रचार का पहला चरण खत्म, तस्वीरें

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सभासद ने बिना किसी बात के अभद्रता और मारपीट की है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने शहर कोतवाली में सभासद प्रवीण पीटर, विपुल भटनागर पर मारपीट और गाली-गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों सभासदों पर मारपीट के साथ एससी/एसटी एक्ट भी लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें