गांव सोंहजनी में वैक्सीन लगवाने के लिए बारी को लेकर ग्रामीणों में आपाधापी मची। मौके पर मौजूद पुल
- फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर ब्लॉक जानसठ के गांव सोंहजनी में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर ग्रामीणों का वैक्सीनेशन किया गया।
इस दौरान वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में अपनी बारी को लेकर आपाधापी मच गई। जल्दबाजी कर रहे लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनीं। ग्राम प्रधान राजन चौधरी भी लोगों को समझाते रहे, लेकिन लोग नहीं माने।
बीडीओ जानसठ संत प्रकाश और ग्राम पंचायत सचिव भी मौके पर पहुंच गए। उनके सामने भी अव्यवस्था बनी रही। बीडीओ ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर व्यवस्था बनाई और अपने सामने वैक्सीनेशन कराया। गांव के 190 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।