फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खाद की कोई कमी नहीं: डीएम

विज्ञापन
विकास भवन में बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिले में खाद की कोई कमी नहीं: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने शासन की शीर्ष प्राथमिकता के 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक ली। जिन योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पायी गयी, उस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुये निर्धारित समय में लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, एनएचएम जैसी अनेक योजनाओं पर अब तक हुयी कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।
विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि डोर टू डोर अभियान चलाकर जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त गौशालाओं पर नोडल अधिकारी नामित कर प्रतिदिन निरीक्षण किया जाये। उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी प्रत्येक न्याय पंचायत में मिनी गौशाला का निर्माण कराएं।
विज्ञापन

कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि होर्डिंग, पार्किंग के ठेकों का पुनरीक्षण करते हुए उनकी समीक्षा की जाए तथा भवन एवं जल कर को शीघ्रता के साथ वसूल कर लक्ष्य की पूर्ति की जायें। अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त बैंकों के एनपीए हो चुके खातों की सूची तैयार कर उन पर तत्काल रिकवरी की कार्रवाई की जाए। उनकी सूची तहसील के साथ साझा करते हुए उनसे वसूली आरंभ की जाए। इसी प्रकार स्टांप, बिजली एवं बैंक के सभी डिफाल्टरओं की सूची तैयार कर ली जाए।
जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट एवं एआरटीओ को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन वाली ई-रिक्शाओं एवं वाहनों पर कार्यवाही की जाये तथा अवैध रुप से चलने वाली रिक्शाओं को जब्त किया जायें। जिलाधिकारी ने सहायक निबंधक सहकारिता एवं कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में बीज, खाद एवं यूरिया की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता हो एवं किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की समस्या एवं खाद की कमी का सामना न करना पडें।
विज्ञापन

बीएसए को समस्त विद्यालयों का निरीक्षण कर ऐसे विद्यालयों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को कहा, जहां फर्नीचर की व्यवस्था न हों। जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में कुपोषित बच्चों को कुपोषण की श्रेणी से बाहर करने के लिए उनके अंत्योदय कार्ड बनाए जाएं। मीटिंग में सीडीओ आलोक यादव के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें