फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैल्ली में युवक ने खंडित की देव प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वैल्ली में युवक ने खंडित की देव प्रतिमा
विज्ञापन

बुढ़ाना। गांव वैल्ली स्थित मंदिर में गांव के ही युवक ने शुक्रवार रात मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वैल्ली में प्राचीन शिवमंदिर के पास मां दुर्गा का मंदिर स्थित है। गांव के चौकीदार बाबू ने तहरीर देकर बताया कि गांव का ही पाल सिंह नामक युवक तंत्र क्रिया करता रहता है। आरोप है कि शुक्रवार देर रात उक्त युवक ने मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की डेढ़ फुट ऊंची प्रतिमा खंडित कर दी। शनिवार सुबह ग्रामीण जब पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे, तो वहां देव प्रतिमा खंडित देख उनमें आक्रोश उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपी को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद चौकीदार की तहरीर पर आरोपी पाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें