फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विश्वकप हमारा हुआ...अब शुरू होगी नई पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत से उत्साह है। क्रिकेट खिलाड़ियों ने खुशी मनाई। महिला खिलाड़ियों ने कहा कि विश्वकप हमारा हुआ, अब खेल की नई पारी शुरू होगी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाली किट्टू कहती हैं कि टीम इंडिया के सेमीफाइनल में प्रदर्शन के बाद से ही साफ हो गया था कि इस बार फाइनल भी रोमांचक होने वाला है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाड़ी यशस्वी कहती हैं कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी शुरू की तो पहले लगा कि स्कोर 325 तक पहुंचेगा लेकिन बाद के ओवर में बल्लेबाजी धीमी हुई। कम स्कोर रह जाने से मैच फंसता हुआ भी नजर आया लेकिन दीप्ति शर्मा और शैफाली वर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

खिलाड़ी दिशा कहती हैं कि अमनजोत कौर ने बाउंड्री पर जिस तरह कैच लिया, वहीं से बाजी पलट गई। भारतीय टीम की जीत का रास्ता साफ हो गया। लंबे समय बाद विश्वकप फाइनल में पहली बार जीत मिलना ऐतिहासिक है। खिलाड़ी परी दीक्षित कहती हैं कि जीत का पूरा भरोसा था। अभियान में कई स्थितियां बदली लेकिन आखिरकार भारतीय टीम ने विश्वकप जीतकर नाम रोशन कर दिया। बेहद खुशी हो रही है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें