फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चाय बेचने वाली महिला ने प्रधान पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर लिया फैसला

Mon, 12 Apr 2021 02:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एक चाय बेचने वाली महिला ने पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया है।
विज्ञापन
अपने पति के साथ मीनाक्षी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के चौरावाला गांव में एक चाय बेचने वाली महिला ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया है। प्रधान पद की प्रत्याशी मीनाक्षी ने पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


ग्राम चौरावाला निवासी मीनाक्षी पत्नी ज्ञान सिंह मोरना ब्लॉक पर चाय बनाने का काम करती हैं। ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी मीनाक्षी ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर पंचायत चुनाव में नामांकन किया है। उनका कहना है कि जब चाय बनाने वाला देश का प्रधानमंत्री बनकर विकास कर सकता है तो वह भी ग्राम प्रधान बन कर गांव का विकास करेंगी।

यह भी पढ़ें: शादी का अनोखा मामला: सात फेरे होते ही दुल्हन नगदी-जेवरात लेकर फरार, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर वह गांव की समस्या का निस्तारण कराएंगी। हर महीने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराएंगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रधान पद प्रत्याशी मीनाक्षी ने सभी ग्राम वासियों से वोट देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : शुरू हुआ दावतों का दौर, आचार संहिता दरकिनार, पुलिस की सख्ती हुई कमजोर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें