जानसठ। पहले ड्रोन ने खूब हवाईयां उड़ाई और अब चोरों की अफवाह लोगों का चैन छीन रही है। गलतफहमी में पिटाई के मामले भी सामने आए। कवाल गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति दरवाजे से बाहर निकला तो पत्नी ने दरवाजे की कुंडी लगा ली और सो गई। पति दरवाजे पर बैठा थी, इसी पहरेदार पहुंच गए। अंधेरे में संदिग्ध व्यक्ति जान शोर मचाकर पिटाई कर दी। बाद में मामला खुला तो पति को उसके घर वापस छोड़ा गया।
पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद यह मामला सामने आया। घर के अंदर से दरवाजे की कुंडी लगाकर पत्नी सोने चली गई। दरवाजा खुलने के इंतजार में पति घर के सामने ही बैठ गया। देर रात करीब एक बजे गांव में पहरा दे रहे ग्रामीण उधर से गुजरे तो पहचान नहीं कर सके। संदिग्ध व्यक्ति देखकर ग्रामीणों ने ललकारा।
ग्रामीणों से बचने के लिए युवक पास के खेत में छिप गया, इससे लोगों को शक और अधिक बढ़ गया। ग्रामीण खेत में पहुंचे और युवक की पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में मामला खुला तो उसे सुरक्षित तरीके से घर तक छोड़कर आए। मामला चर्चा का विषय बना रहा। nड्रोन की अफवाह, पुलिस ने किया जागरूक : बुढ़ाना क्षेत्र के गांव खेडा मस्तान निवासी शोभित का कहना है कि शुक्रवार रात उन्होंने अपने घर के पीछे जंगल में कईं संदिग्ध व्यक्ति देखे। फुगाना निवासी बबलू भी संदिग्ध लोगों को देखे जाने का दावा किया।
टांडा माजरा निवासी नीटू ने बताया कि लोगों को जागरूक करते हुए पहरा भी दिया जा रहा है। पुलिस भी लोगों को समझा रही है। उधर, बिलासपुर में ड्रोन का शोर मच गया।