फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खादर क्षेत्र में फैल गया सोलानी नदी का पानी

Wed, 02 Jul 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कुटेसरा में बारिश के पानी से सड़क बनी तालाब, कई फीट पानी में निकालतीं महिला एवं बच्चें: सोशल मी
विज्ञापन
मोरना। पहाड़ी क्षेत्र में बरसात से सोलानी नदी का पानी मजलिसपुर तौफीर, खैरनगर, महाराजनगर, सिताबपुरी के जंगल में फैल रहा है। आबादी क्षेत्र में भी पानी घुसने की संभावना है।
विज्ञापन

मोरना ब्लॉक क्षेत्र में बहने वाली गंगा व सोलानी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड की ओर से भारी मात्रा में आ रहे जल के चलते नदियों का बहाव तेज हो गया है। नदियों का पानी किनारों से बाहर खेतों में घुस गया है, जिससे ग्रामीणों की सैंकड़ों बीघा फसलों में पानी भर गया है।
मजलिसपुर तौफीर निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि सोलानी नदी का पानी गांव के नजदीक आ गया है। पानी के बस्ती में घुसने की आशंका है। गंगा नदी के पानी ने शुकतीर्थ खादर क्षेत्र व बिहारगढ़ के जंगलों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बिहारगढ़ के ग्रामीणों ने बाढ़ की आशंका जताते हए। निचले स्थानों पर जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

गंगा बैराज का जल स्तर घटा, किसानों ने ली राहत की सांस
मीरापुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा बैराज का जल स्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंच गया था, जिस कारण प्रशासन ने खादर क्षेत्र की सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया था। गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर जाने के कारण खादर क्षेत्र के किसानों को बाढ़ की आशंका सताने लगी थी।
मंगलवार को गंगा बैराज का जल स्तर घटने से खादर क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को गंगा के डाउन नदी का जल स्तर चेतावनी बिंदु से घटकर 219.50 मीटर पर पहुंच गया है और डाउन में नदी का निस्सारण 55 हजार क्यूसेक पर है। हरिद्वार बैराज से गंगा बैराज नदी में 66860 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें