फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, 400 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
गुरुवार को कडी सुरक्षा के बीच सहरानपुर से मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में पहुची कोरोना वैक्स? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
इंतजार खत्म, 400 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में बृहस्पतिवार शाम कोरोना से बचाव के लिए सीरम इंस्टीट्यूट पुणे में बनी वैक्सीन कोविशील्ड पहुंच गई। जिला चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन की 14620 की पहली खेप पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे ने राहत की साल ली है। 16 जनवरी से यहां टीकाकरण शुरू होगा। पहले दिन 400 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। चार स्थानों पर होने वाले टीकाकरण में प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों को ही टीका लगेगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच आम जनता को जिस संजीवनी की तलाश थी, वह वैक्सीन बृहस्पतिवार की शाम सात बजे जिला चिकित्सालय में पहुंच गई है। जिले को पहली खेप में 14620 कोरोना वैक्सीन मिली है। वैक्सीन के जिला चिकित्सालय में पहुंचने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे और सीएमओ डॉ प्रवीण चोपडा मौके पर पहुंच गए। इन अधिकारियों की देखरेख में ही वैक्सीन को वाहन से उतारकर बनाए गए स्टोर रूम में रखा गया। वैक्सीन के रखरखाव के लिए तीन कोल्ड चेन सेंटर बनाए गए हैं। वैक्सीन की निगरानी को सीसीटीवी कैमरे और पुलिस लगाई गई है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि पहली खेप में जिले को 14620 कोरोना वैक्सीन मिली है। इन्हें सुरक्षित रखा गया है। हमारे पास स्टोर रूप में इस समय तीन फ्रीजर हैं। आठ फ्रीजर जिले को और मिलने जा रहे हैं, जो यहां जल्द ही पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के अभियान की शुरूआत होगी। पहले दिन चार स्थानों खतौली, चरथावल, जानसठ, मेघाखेडी स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण होगा। प्रत्येक बूथ पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। सबसे पहले जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। 16 जनवरी के बाद अगला टीका कब लगेगा इसका कार्यक्रम लखनऊ से ही आएगा। शासन के आदेश पर कोरोना वैक्सीन को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि आमजन को जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिले।

गुरुवार को जिला चिकित्सालय में पहुंची कोरोना वैक्सीन की पूजा अर्चना करती डीएम, सीएमओ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें